रायबरेली: छोटा घोसियाना में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत पाए जाने पर मेडिकल स्टोर को किया गया सील
8 जनवरी बुधवार दोपहर 3:00 बजे के आसपास शहर के छोटा घोसियाना मोहल्ले में स्थित मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। जहां स्वास्थ्य विभाग के ड्रग्स इंस्पेक्टर के द्वारा अचानक मेडिकल स्टोरो में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान, मानक विहीन दवाइयां एवं कागजात सही ना पाए जाने पर मेडिकल स्टोरो पर कार्यवाही की गई। जिसमें दो मेडिकल स्टोर सीज किए गए हैं।