रायबरेली: गुरबख्शगंज थाने की पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी के मामले में 11 मुकदमों में दर्ज महिला को थानाक्षेत्र से किया गिरफ्तार
गुरबक्शगंज थाने की पुलिस टीम ने,बुधवार को अवैध कच्ची शराब की तस्करी करने के मामले में,11 मुकदमों में दर्ज,एक महिला को पुलिस ने,थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि,काफी दिनों से महिला फरार चल रही थी,जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए,न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।विधिक कार्रवाई की जा रही है।