आजमगढ़ जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत देवगांव सीएचसी पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम देवगांव चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एआर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ । वही सीएससी के समस्त डॉक्टर और कर्मचारियों द्वारा कुष्ठ जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु शपथ ली गई ।