हाथरस: हाथरस गेट थाना क्षेत्र के बागला मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरलोड ट्रैक्टर पलटने से यातायात प्रभावित हुआ
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के बागला मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार रात 9:30 बजे के लगभग बोरियों से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर ब्रेकर के ऊपर से पलटने से बचा और उसे पर लगी हुई बोरियां सड़क पर बिखर गई जिससे वाहन यातायात अवरोध हो गया ट्रेन के आने पर गेटमैन द्वारा मुश्किल से रेलवे फाटक को लगाया गया इसी बीच सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस यातायात सुचारु करने में लगी