बेगूसराय: एसडीओ से इनकार के बाद बेगूसराय अनुमंडल कार्यालय में बहुजन समाज के लोगों का हंगामा
बेगूसराय के सदर अनुमंडल कार्यालय के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब बहुजन समाज के लोग एसडीओ से मिलने पहुंचे और मुलाकात से इनकार किए जाने पर जमकर हंगामा किया। नाराज प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ की गाड़ी का घेराव कर दिया और करीब एक घंटे तक बवाल होता रहा। बाद में पुलिस बल की तैनाती और अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।