हरदा: कल से फिर गूंजेगी हरदा कृषि उपज मंडी, किसानों के लिए नीलामी कार्य होगा शुरू।
Harda, Harda | Jun 17, 2026 लगातार चार दिनों के अवकाश के बाद हरदा कृषि उपज मंडी में कल से एक बार फिर नीलामी कार्य शुरू होगा। द्वितीय शनिवार, रविवार, सोमवती अमावस्या और महाराणा प्रताप जयंती के कारण मंडी में नीलामी कार्य बंद रखा गया था। मंडी प्रशासन ने किसानों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपज लेकर आने तथा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।