पिथौरागढ़ कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस ने नशे में ड्राइविंग कर रहे मनोज कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया। साथ ही, 163 लोगों के खिलाफ ट्रैफिक नियम तोड़ने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने गश्त और चेकिंग अभियान तेज किया है।