नौबतपुर: नौबतपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बुलेट सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
नौबतपुर क्षेत्र के समनपुरा के पास बिक्रम–नौबतपुर नहर रोड पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे बुलेट सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बिक्रम थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी रामाधार सिंह (60 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां