नारासन: लखनौता चौक के पास दो युवकों ने बाइक सवार युवक को रोककर चाकू और तमंचा दिखाकर की मारपीट, 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में लखनौता चौक के पास दो युवकों ने एक बाइक सवार युवक को रोक लिया। जिसके बाद चाकू और तमंचा दिखाकर दोनों ने युवक के साथ मारपीट की है। इस मारपीट में युवक घायल हो गया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए है। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।