बागपत: गांधी गांव में कोल्हू में आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान, सामाजिक न्याय पार्टी ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की
Baghpat, Bagpat | Jun 29, 2026 सोमवार की सुबह करीब नौ बजे सामाजिक न्याय पार्टी के बागपत जिलाध्यक्ष सोकेंद्र कश्यप ने बताया कि गांधी गांव के ब्राह्मण पुट्टी निवासी सुखराम पाल कश्यप पुत्र श्याम सिंह कश्यप का चौधरी चरण सिंह के कोल्हू के पास कोल्हू संचालित होता है। आरोप है कि रविवार की रात करीब 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने कोल्हू में आग लगा दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।