कुकड़ू: तिरुलडीह-सपारूम में करंट से हाथी की मौत, जंगल में हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तिरुलडीह और सपारूम गांव के बीच स्थित जंगल में एक जंगली हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि हाथी की मौत बिजली तार के करंट की चपेट में आने से हुई है. बुधवार की सुबह करीब छह बजे घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. सूच