नगर के पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 14 स्थित विजय सिंह राठौर के घर में काला नाग सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने उनके इस साहसिक कार्य की सराहना की।