मेदिनीनगर (डालटनगंज): पाटन थाना क्षेत्र के कारिहार गांव मे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 वर्षीय बच्ची की मौत, पिता गंभीर घायल, वाहन जब्त
पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के कारिहार गांव के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के लामी पतरा गांव निवासी 35 वर्षीय मंगल सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मंगल सिंह अपनी सात वर्षीय पुत्री के साथ बाइक से पाटन थाना क्षेत्र के का