ग्वालियर गिर्द: बेकाबू कार ने स्कूटर सवार युवती को मारी टक्कर, 70 तक घिसटी लडकी
डीडी नगर गेट नंबर-1 के पास मंगलवार को दोपहर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एक्टिवा सवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार एक्टिवा को करीब 70 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। युवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।