कुरसाकांटा: कुर्साकांटा में बाढ़ प्रभावित पंचायत में बाढ़ सहायता राशि भेजे जाने व परिमार्जन के नाम पर हो रहे लूट को लेकर चर्चा
कुर्साकांटा प्रखंड के प्रमुख कार्यालय में प्रमुख प्रतिनिधि सुशील सिंह की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक में बाढ़ प्रभावित पंचायतों में बाढ़ सहायता व राशि भेजे जाने को लेकर चर्चा की गयी। प्रमुख प्रतिनिधि सुशील सिंह ने सदस्यों से कहा कि वाजिब लोगों को बाढ़ सहायता का लाभ मिले, इसे लेकर समिति के सदस्य सजगता से कार्य करें। बाढ़ राहत को लेकर भ्रमण कर प्रभावि