बड़वाह: मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान, विधायक ने खुड़गांव मे किया लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे 'विशेष जनसंपर्क अभियान' के अंतर्गत शुक्रवार को दोपहर एक बजे बड़वाह ब्लॉक के ग्रामीण मंडल के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र खुड़गांव तालाब पर विधायक सचिन बिरला ने परिवारजनों के साथ आत्मीय संवाद कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।