राघोगढ़ थाना के आरोन राघोगढ़ मार्ग के पाटन तिराहे पर 13 सितंबर 2025 को ऑटो रोककर 4 लोगों ने ₹10000 नगदी मंगलसूत्र मोबाइल लूटा था। 21 जनवरी को थाना प्रभारी ने कहा, 14 सितंबर को महिला लक्ष्मी खटीक निवासी गुना ने रिपोर्ट की। 19 जनवरी को दो आरोपी गिरफ्तार कर एक बाइक और मोबाइल बरामद किया 20 जनवरी को आरोपी से रिमाड पूछताछ में पांच लोग पाए गए। अन्य की तलाश जारी है।