शेखपुरा के सब्जी व्यवसाय मिर्ची सेठ ने अनोखा पहल करते हुए अपने पुत्री के 6 महीने पूरे होने पर मूंह झुठाई कार्यक्रम के दौरान कंबल का वितरण किया। मंगलवार को दिन के 1 बजे उन्होंने हसनगंज मोहल्ले में तीन दर्जन से ज्यादा दिव्यांगजन और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने बेटी के जन्म के समय भी सैकड़ो के बीच सब्जी का वितरण किया था।