चायल: बेरुआ गांव के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, महिला की मौत; मासूम समेत तीन लोग घायल
कौशाम्बी। चरवा कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ गांव के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से 45 वर्षीय विमला देवी की मौत हो गई, जबकि छह वर्षीय मासूम सिद्धार्थ कुमार समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां मासूम की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।