मदनपुर: ऑपरेशन मुस्कान के तहत मदनपुर पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने मदनपुर पुलिस की सराहना की। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी अनुसंधान एवं पुलिस टीम की सतर्क का