सलोन: रोखा ग्राम सभा के अस्थोरायपुर गांव में खेत बचाओ अभियान चलाया गया, किसानों को दी गई अहम जानकारी
11:6:2026 को 3:00 दोपहर करीब डीह ब्लॉक के रोखा ग्राम सभा के अस्थोरायपुर गांव में खेत बचाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कृषि विभाग के प्रभारी जितेंद्र सिंह चौहान व अमित कुमार सहायक तकनीकी प्रबंधक द्वारा कृषि विभाग द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे मुख्य रूप से मिट्टी बचाओ अभियान,जैविक खेती,फार्मर रजिस्ट्री, आधुनिक खेती,व जल संरक्षण आदि के बारे में जानकारी दी गई।