फतेहपुर: पिलही गंगा घाट में चाचा के साथ गंगा स्नान करने गए युवक की डूबकर मौत, परिजनों का हाल बेहाल, हुसैनगंज का मामला
फतेहपुर के हुसेनगंज थाना क्षेत्र स्थित पिलही गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने चाचा के साथ गंगा नहाने गया था। स्नान के दौरान डुबकी लगाते ही वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले