तुलसीपुर: सीएमओ ने गैसड़ी में ग्राम स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता दिवस का निरीक्षण किया, टीकाकरण कार्य का लिया गया जायजा
बुधवार 11 बजे प्रोजेक्ट संवर्धन के अंतर्गत पंचायत भवन सिंहनाथ, गैंसड़ी में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता दिवस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर चल रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं टीकाकरण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया गया।निरीक्षण के समय एएनएम दीपिका द्वारा 03 गर्भवती महिलाओं तथा 09 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका था कार्य जारी था।