कटंगी: कटंगी में बकरीद मनाई गई, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ के साथ नमाज अदा की गई
देश भर में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व बड़े ही उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह पर्व इस्लाम धर्म में त्याग, बलिदान और ईमानदारी का प्रतीक माना जाता है। कटंगी नगर में भी इस अवसर पर सुबह से ही धार्मिक और सामाजिक उत्सव का माहौल रहा। ईदगाह में विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें नगर के मुस्लिम भाईयों के साथ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस महकमा भी मौजूद रहा।