अकबरपुर: थाना रूरा पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना कारित करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना रुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना कारित करने वाले दो अभियुक्तों . अखिलेश उर्फ छोटू उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र राजू गौतम व सोनू उर्फ भोला उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र बलराम राजपूत निवासीगण ग्राम कढ़री थाना शिवली जनपद कानपुर देहात को रूरा- झींझक नहर सड़क पर गदनपुर शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया।