बलौदा: बलौदा क्षेत्र के निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा, पंतोरा, बिलासपुर भारतमाला मार्ग को पूर्णत बंद कर दिया गया है, जिससे निर्माण कार्य सुरक्षित एवं सुचारु रूप से चले व दुर्घटना से बची जा सके। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल पर निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा।