अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नावकोठी प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर योग अभ्यास कार्यक्रम रविवार को किया गया। समसा हाई स्कूल के खेल मैदान में नवयुवक सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से योग प्राणायाम आदि किया तथा लोगों को नियमित योग करने की सलाह दी।