मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान
कौशाम्बी में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा जिलेभर में महिलाओं और बालिकाओं के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारीगण तथा सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया।