गुरुग्राम: गुरुग्राम में विधायक मुकेश शर्मा के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत पैदल महायात्रा
गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा की अगुवाई में नवरात्रि में नशा मुक्त भारत के संकल्प के लिए बड़ी पैदल महायात्रा निकाली गई। भाजपा के कई पदाधिकारी और पूर्व राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ भी इस अभियान से जुड़े। महायात्रा का अंतिम पड़ाव श्री शीतला माता मंदिर था, जहां सभी ने नशा मुक्त समाज की कामना की।