बाबा विश्वनाथ धारण करेंगे चेलेंग–गसोमा, माता गौरा रेशमी मेखेला साड़ी और जूनबीरी आभूषणों से होंगी अलंकृत
महंत वाचस्पति तिवारी के अनुसार, बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा को असमिया पुरुष परिधान ‘चेलेंग और गसोमा’ धारण कराया जाएगा। पारंपरिक रूप से यह परिधान असम की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक माना जाता है। इस परिधान में बाबा का स्वरूप अत्यंत राजसी और दिव्य दिखाई देगा, जो शिव-विवाह की गरिमा को और भी भव्य बनाएगा।