ठंड के मौसम में दूर-दराज से आने वाले पथिकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत बड़हलगंज द्वारा संचालित रैन बसेरा का तहसीलदार गोला सत्येंद्र मौर्य ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाते हुए उन्होंने संतुष्टि व्यक्त की।