सहारनपुर: लोटस वैली कॉलोनी में विकास प्राधिकरण ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया
एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान के तहत सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने लोटस वैली कॉलोनी सहित अपनी विभिन्न कॉलोनियों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण का कार्यक्रम रविवार सुबह 11:30 बजे आयोजित किया। कार्यक्रम में प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग शामिल रहे और उन्होंने मिलकर कई पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।