कन्नौज: डडौना गांव के ग्रामीणों ने फर्रुखाबाद ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस वे के लिए 10 से अधिक किसानों ने दी सहमति
फर्रुखाबाद प्रवेश नियंत्रित (ग्रीन फील्ड) लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के अंतर्गत जनपद कन्नौज की तहसील छिबरामऊ स्थित ग्राम डडौना में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को आज महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। परियोजना से प्रभावित कृषकों द्वारा सकारात्मक सहयोग प्रदान किए जाने से एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य को नई गति मिलने की संभावना प्रबल हुई है