बिक्रमगंज पुलिस ने सोमवार मध्य रात गश्ती के दौरान 29 अवैध मवेशियों से भरे एक ट्रक को जब्त किया। यह कार्रवाई बिक्रमगंज-सासाराम रोड पर पटेल कॉलेज के समीप की गई। पुलिस ने ट्रक को जांच के लिए रोका, लेकिन चालक वाहन छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। गश्ती दल ने उसे पकड़ लिया। जब ट्रक की तलाशी में 29 गायें अवैध रूप से पाई गईं।