बेगूसराय: बेगूसराय में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन, अंगदान और रक्तदान के प्रति जागरूकता पर ज़ोर
बेगूसराय में समाज सेवा, अंगदान एवं रक्तदान जैसे संवेदनशील विषयों पर व्यापक चर्चा रविवार की दोपहर 03:00 हुई. कार्यक्रम मे बेगूसराय के अलावा खगड़िया, नवगछिया, भागलपुर मुंगेर बांका लखीसराय से दधीचि देहदान से जुड़े हुए 100 से अधिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही.