सुकेत पुलिस ने सार्वजनिक स्थान फतेहपुर का रास्ता से एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे जारी प्रेस नोट में थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी रामावतार को बिना अनुज्ञा पत्र 48 पव्वे अवैध देशी शराब तथा एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।