बेगूसराय: आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर विभिन्न थाना परिसर में शांति-समिति की बैठक आयोजित, दिए कई निर्देश
आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर विभिन्न थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि जिले में मोहर्रम का पर्व सौभाग्य पूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.