मेरठ: मेरठ में नकली ब्रांडेड सामान बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक करोड़ रुपये का माल बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार
मेरठ पुलिस ने नकली ब्रांडेड सामान बनाने और बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक अवैध मिनी फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया है। बरामद माल की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है