हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर फाइनेंस कंपनी के खिलाफ ग्राहकों ने रोष मार्च निकालकर किया प्रदर्शन, समझौते का पालन न करने का आरोप
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर निजी फाइनेंस कंपनी के खिलाफ ग्राहकों ने पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए कंपनी कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। आरोप है कि ब्याज सहित पूरी राशि जमा करने के बाद भी ग्राहकों को वाहन संबंधी मूल दस्तावेज और एनओसी जारी नहीं की जा रही है।