कन्नौज: सुक्खपुरवा गांव में एक महिला के 2 पतियों की मौत, ससुरालियों पर मारपीट का आरोप
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र सुक्खापुरवा से पुलिस अधीक्षक दफ्तर पहुंची महिला ने कार्यवाही की गुहार लगाई है। महिला के मुताबिक उसके पहले पति की मौत के बाद देवर से शादी हुई जिसकी भी मृत्यु हो गई। अब ससुरालियों मारपीट रहे हैं और जब वह पुलिस से शिकायत करने की तो घर पर भूसा भरकर ताला लगा दिया और कब्जा कर लिया। महिला ने मामले में एसपी दफ्तर में शिकायती पत्र दिया।