रविवार की सुबह देहरादून के रायपुर क्षेत्र में स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के आसपास एक बार फिर हाथी दिखाई देने से हड़कंप मच गया। हाथी के आबादी क्षेत्र के पास आने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग को अवगत कराया गया, वहीं लोगों से सतर्क रहने और हाथी से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।