पट्टी: पट्टी डाक बंगला परिसर में डामल में गिरी गाय की मौत, बचाव प्रयास रहे विफल
आदर्श नगर पंचायत पट्टी के डाक बंगला परिसर में रविवार की रात एक गाय अचानक डामल (गड्ढे) में गिर गई। सुबह होते ही घटना की जानकारी फैलने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तत्काल पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। सोमवार को दिन में 11 बजे के आसपास सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से गाय को बाहर निकालने का प्रयास