बिंद प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को ठंड से बचाव के लिए 32 गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी जफरूद्दीन ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा आवंटित कंबलों का वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे ताजनीपुर, उतरथु और जमसारी पंचायत के निशक्त, बुजुर्ग, विधवा, असहाय और गरीबी रेखा