इस्माइलपुर: रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
कटरिया रेलखंड के जखबाबा स्थान के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची नवगछिया जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी के अनुसार मृतक मध्यम आयु का है और हरे रंग की जींस व हरे-सफेद चेकदार शर्ट पहना हुआ है