मऊरानीपुर: अलीगढ़ से बागेश्वर धाम की पैदल यात्रा पर निकले दो भक्त मऊरानीपुर पहुंचे, लोगों ने किया भव्य स्वागत
अलीगढ़ जिले के ग्राम बरा कलां से बागेश्वर धाम की पैदल यात्रा पर निकले दो भक्त नारायण सिंह और गीतम सिंह मंगलवार सुबह मऊरानीपुर क्षेत्र पहुंचे। मन्नत पूरी होने पर दोनों भक्तों ने यह यात्रा शुरू की है। क्षेत्रवासियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर जलपान कराया और शुभकामनाओं के साथ आगे के लिए रवाना किया।