माधौगढ़: माधौगढ़ से बंगरा जाने वाले मुख्यमार्ग पर अचानक ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिर गई, दो लोग घायल हुए
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के माधौगढ़ से बंगरा जाने वाले मुख्यमार्ग पर सुल्तानपुरा गांव के पास अचानक से एक ट्रेक्टर ट्राली खाई में चली गई है,जिससे दो लोग घायल हुए है,घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया है,वहीं आज दिन रविवार समय 1 बजे देखा गया कि ट्रेकटर ट्राली खाई में पड़ी है।लोगों ने बताया कि यह अचानक से खाई में गया।