मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू जिले में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और टेंपो की टक्कर में आधा दर्जन से अधिक घायल, तीन की हालत गंभीर
पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा सिमरसोत गांव के पास उस समय हुआ, जब जपला बाजार जा रहा एक टेंपो सामने से आ रहे पिकअप वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के स्वर्गीय बिहारी पासवान की