झालरापाटन: अमरपुरा चौराहा पर बाइक से गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ
झालावाड़ के सीमावर्ती अमरपुरा चौराहा पर बाइक से गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने रविवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि रामगंज मंडी का रहने वाला कर्मवीर मजदूरी के लिए खनन क्षेत्र जा रहा था, लेकिन उसकी बाइक स्लिप हो गई और वह गिरकर घायल हो गया।