अलीगंज: सेना में लेफ्टिनेंट बने शिवांशु दीक्षित, एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव के सपूत ने किया जनपद का नाम रोशन
Aliganj, Etah | Jun 21, 2026 रविवार की शाम करीब5 शिवांशु के परिजनों ने जानकारी साझा की है,जैथरा क्षेत्र के दहेलिया गांव का दीक्षित परिवार देश सेवा की अनूठी मिसाल बन गया है। इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में 13 जून को आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद परिवार के बड़े पुत्र शिवांशू दीक्षित भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।