राजगढ़: राजगढ़ थाने के मुन्दी बस स्टेण्ड पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने वरना कार को मारी टक्कर
Rajgarh, Churu | Jun 25, 2026 जयपुर से भादरा जा रही वरना कार को गलत दिशा से आ रही तेज र तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल है।घटना के बाद राजगढ थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने घटना का मौका निरीक्षण किया है तथा मामला दर्ज कर मृतक युवकों के शव परिजनों को सौंप दिये हैं। हादसा 25 जून 2026 रात 1.15 मिनट पर हुआ। घायल का इलाज जारी है।